Skip to content

सामान्य प्रश्न
पुस्तकालय की सुविधाएं और प्रशासन
पुस्तकालय सेवाएं
पठन सामग्रियों को ढूँढना
पुस्तकालय की सुविधाएं और प्रशासन
- मैं पुस्तकालय को पुस्तकें या अन्य सामग्री कैसे दान कर सकता/सकती हूँ?
केवल उपयोगी पुस्तकें ही उपहार/दान के रूप में स्वीकार की जाती हैं। इसके लिए दानकर्ता को पुस्तकालय में आवेदन करना चाहिए।
- मैं अपना जुर्माना कैसे भर सकता/सकती हूँ?
अतिदेय पुस्तकों पर प्रति पुस्तक रु. 5/- प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। यदि उपयोगकर्ता पुस्तकें लौटाने में देरी करता है, तो सिस्टम पुस्तकें लौटाने की प्रक्रिया स्वीकार कर लेगा, लेकिन जब तक आप कोई संचित जुर्माना जमा नहीं करते, तब तक नई पुस्तकें जारी नहीं की जाएंगी। जुर्माना संग्रह करने के लिए कर्मचारियों से पुछे।
- मैं अपनी पुस्तकों का नवीनीकरण कैसे कर सकता/सकती हूँ?
आप अपने पुस्तकालय कार्ड में दिए गए आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए मेरे ट्रांजेक्शन में जाकर ऑनलाइन पुस्तकों का नवीनीकरण कर सकते हैं। यह केवल एक बार ही किया जा सकता है।
- मुझे पुस्तकालय के नियमावली कहाँ पर मिल सकता हैं?
पुस्तकालय के नियमावली को पुस्तकालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं, फिर भी आप नियमावली देखने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
- क्या ऐसे कंप्यूटर हैं जिनका उपयोग मैं डिजिटल संसाधनों तक पहुँचने के लिए कर सकता हूँ?
पुस्तकालय की दूसरी मंजिल पर उपयोगकर्ताओं के उपयोग के लिए कुछ कंप्यूटर रखे गए हैं।
- क्या पुस्तकालय में प्रिंटर उपलब्ध हैं?
हम मुद्रण की सुविधा उपलब्ध नहीं करते हैं। छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे ई-संसाधनों को डाउनलोड करें और बाहर से प्रिंट आउट प्राप्त करें। मुद्रण सुविधा उपलब्ध न होने से पुस्तकालय की संपत्ति के अनावश्यक उपयोग से बचा जा सकेगा।
- यदि मेरा कार्ड खो गया है, तो मैं नया कार्ड कैसे प्राप्त कर सकता/सकती हूँ?
आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, भुगतान करने के बाद डुप्लीकेट कार्ड जारी किया जा सकता है।
- मैं पुस्तकालय सदस्यता कार्ड कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?
सिक्किम विश्वविद्यालय के केवल वास्तविक छात्र और कर्मचारी ही सदस्य बनने के लिए हकदार हैं। हालाँकि, अन्य लोगों को भी पुस्तकालय का उपयोग करने की अनुमति है। पुस्तकालय अपने अधिकृत उपयोगकर्ताओं को स्मार्ट कार्ड जारी करता है जो आईडी-सह-पुस्तकालय कार्ड के रूप में कार्य करता है। आवेदन पत्र मांग लें, उसे भरें, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष या अधिकारियों से अग्रेषित करें और अपने पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ जमा करें।
- क्या पुस्तकालय द्वारा लगाए जानेवाले जुर्माने से छूट मिलने के लिए कोई नियम हैं?
पुस्तकालयों के नियमों में उल्लिखित असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी जुर्माने में छूट नहीं दी जाती है। हालाँकि, भारी जुर्माने से बचने के लिए पुस्तकालय द्वारा उपयोगकर्ताओं को समय-समय पर मोबाइल और ईमेल के माध्यम से अतिदेय पुस्तक के बारे में सूचित किया जाता है।
- यदि पुस्तकों की देय तिथि और वापसी अवकाश अवधि के दौरान है, तो मैं पुस्तकों का नवीनीकरण कैसे कर सकता/सकती हूँ?
पुस्तकालय में अवकाश अवधि के लिए पुस्तकें जारी करने के लिए विशेष प्रावधान हैं। उपयोगकर्ताओं को अवकाश पर जाने से पहले इस विशेष प्रावधान के अंतर्गत पुस्तकें जारी करने के लिए निवेदन करना चाहिए। आप जब चाहें ऑनलाइन नवीनीकरण भी कर सकते हैं। नवीनीकरण के लिए आप पुस्तकालयाध्यक्ष से भी संपर्क कर सकते हैं।
पुस्तकालय सेवाएं
- कोहा क्या है?
कोहा एक ओपन-सोर्स पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर है या हम कह सकते हैं कि एकीकृत पुस्तकालय प्रणाली (आईएलएस), जिसका उपयोग दुनिया भर में जनता, विद्यालय और विशेष पुस्तकालयों द्वारा किया जाता है और यह पहला नि:शुल्क सॉफ्टवेयर पुस्तकालय स्वचालन पैकेज है।
- शोध सिंधु क्या है और इसमें क्या-क्या शामिल है?
शोध सिंधु एक कॉन्सॉर्टियम है, जिसमें यूजीसी-इन्फोनेट, आईएनडीईएसटी, एनएलआईएसटी शामिल है। यह तीनों कॉन्सॉर्टियम का समन्वय है। यह 15000 से अधिक पत्रिकाओं तक पहुँच प्रदान करता है।
- मैं किताबों की रीढ़ पर दिए गए कॉल नंबर के बारे में जानना चाहता हूँ। यह किताबों को खोजने में कैसे सहायता करता है?
पुस्तकालय शेल्फ व्यवस्था के लिए पुस्तकालय में प्रत्येक दस्तावेजों पर एक कोड (कॉल नंबर) होता है, जो किसी पुस्तक की विषय सामग्री की क्रमिक संख्या में अनुवाद है और जो एक जैसे विषयों को शेल्फ पर एक साथ रखा जाता है। उदाहरण के लिए 822-33 शेक्सपियर के कार्यों के लिए निर्धारित है। इसे और अधिक निर्दिष्ट बनाने के लिए हम लेखक के नाम के पहले तीन अक्षर और शीर्षक का पहला अक्षर देते हैं। 822.33 KINN/H KINN लेखक के तीन अक्षर और पुस्तक के शीर्षक का पहला अक्षर है।
- पुस्तकालय में किताबें खरीदने की प्रक्रिया क्या है?
संबंधित विभागों द्वारा पुस्तकों की संस्तुति की जाती है और पुस्तकालय को भेजी जाती है और पुस्तकालय अनुमोदन और क्रय प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई करता है। उपयोगकर्ता अपने पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों की संस्तुति भी कर सकते हैं।
पठन सामग्रियों को ढूँढना
- अगर मुझे अलमारियों में किताबें नहीं मिल पा रही हैं, तो मुझे किससे पूछना चाहिए?
आप पुस्तकालय के किसी भी कर्मचारी से सहायता ले सकते हैं।
- अगर मेरे लिए आवश्यक सामग्री पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं है, तो मुझे क्या कार्रवाई करनी चाहिए?
ऐसी स्थिति में आपको पुस्तकालयाध्यक्ष से संपर्क करना चाहिए। वे अन्य पुस्तकालयों से सामग्री प्राप्त करने में आपकी सहायता कर सकते हैं ।
- मैं पुस्तकालय के संसाधनों से जानकारी कैसे खोज सकता/सकती हूँ?
सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या ढूँढ रहे हैं, फिर पुस्तकालय की वेबसाइट पर जाएँ और ई-रिसोर्स पर क्लिक करें, जो आपको अलग-अलग तरह के ई-रिसोर्स पर ले जाएगा जहाँ आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से खोज सकते हैं। हालाँकि, आप डीस्पेस में जाकर भी हमारे डिजिटल रिपॉजिटरी देख सकते हैं जहाँ सैकड़ों डिजिटल सामग्री उपलब्ध होगी।
- मैं पुस्तकालय में कोई किताब कैसे ढूँढ सकता/सकती हूँ?
सबसे पहले पुस्तक का स्थान पता करें, यह जानने के लिए आपको पुस्तक के बारे में पता होना चाहिए जैसे पुस्तक का शीर्षक, लेखक या विषय/कोई प्रासंगिक संकेत शब्द। ऑनलाइन कैटलॉग देखें और उसका कॉल नंबर नोट करें। जैसे 320 SHA/T, कैटलॉग का उपयोग कैसे करें, इसके बारे में जानने के लिए समय निकालें।
- मैं पुस्तकालय द्वारा सदस्यता प्राप्त संसाधनों के बारे में कैसे जान सकता/सकती हूँ?
वेबसाइट पर पुस्तकालय द्वारा सदस्यता प्राप्त पत्रिकाओं की सूची दी गई है।
- मुझे ई-बुक और ई-जर्नल कहाँ मिल सकती हूँ??
इस सुविधा का लाभ केवल तभी उठाया जा सकता है, जब आप पुस्तकालय में इस सेवा के लिए पंजीकृत हों। फिर भी, आप इसके बारे में जानकारी हेतु पुस्तकालयाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं।