परिचय

तीस्ता-सिंधु केंद्रीय पुस्तकालय 

विश्वविद्यालय के हृदय स्थल के रूप में विश्वविद्यालय के तीस्ता-सिंधु केंद्रीय पुस्तकालय शिक्षण और अधिगम के पूरक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूर्णत: समर्पित है। केंद्रीय पुस्तकालय का क्षेत्रफल लगभग 1000 वर्ग मीटर है और इसमें लगभग 70,000 पुस्तकें रखी जा सकती हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही विश्वविद्यालय के लिए एक सुसज्जित पुस्तकालय बनाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है, जो पर्याप्त संसाधनों और सेवाओं से सुसज्जित हो, जो किसी भी शैक्षणिक और शोध कार्य का ध्यान रख सके। केंद्रीय पुस्तकालय ने विश्वविद्यालय के लक्ष्यों को पूरा किया है और वर्तमान में सभी संसाधन और सेवाएँ प्रदान करता है जो किसी भी शिक्षण, अधिगम और शोध प्रक्रिया के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान में, पुस्तकालय के दो  भाग हैं, तीस्ता-सिंधु केंद्रीय पुस्तकालय और विज्ञान पुस्तकालय।

पुस्तकालय स्वचालन और मूल्य संवर्धित सेवाएँ   

पुस्तकालय पूर्ण रूप से स्वचालित है, इसमें नवीनतम आईटी की बुनियादी ढांचा जैसे कि एकीकृत पुस्तकालय स्वचालन प्रणाली (कोहा), सामग्री प्रबंधन और मूवमेंट के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफ़आईडी),   इन-हाउस प्रकाशन, थीसिस और शोध प्रबंधों के प्रबंधन के लिए संस्थागत रिपॉजिटरी, शोध क्षमता दिखाने के लिए संकाय प्रकाशन विवरण (आईआरआईएनएस), परिसर के बाहर के विद्यार्थियों को पुस्तकालय संसाधनों तक पहुँचने के लिए रिमोट एक्सेस और प्लेजरिज्म डिटेक्शन सिस्टम शामिल हैं। जहाँ तक आधुनिकीकरण और बुनियादी ढाँचे की सुविधाओं का सवाल है, यह पुस्तकालय देश की किसी भी अन्य पुराने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय से तुलनीय है। पुस्तकालय वेब-आधारित सेवाओं और प्रणालियों को अपनाकर शोध सहायता सेवाएँ प्रदान करने में काफी सक्रिय है। 

ऑनलाइन आरक्षण, जारी की गई पुस्तकों का नवीनीकरण, पुस्तकों के क्रय के लिए सिफारिशें और नई पुस्तकों   की दैनिक सूचना जैसी सुविधाओं के साथ अद्यतन ऑनलाइन सार्वजनिक कैटलॉग वेब-सक्षम है। सभी संग्रह आरएफआईडी द्वारा टैग किए गए हैं ताकि उपयोगकर्ताओं को स्वतंत्र रूप से किताबें लौटाने और जारी करने में   की सुविधा मिल सके। संपूर्ण पुस्तकालय परिसर वाई-फाई सक्षम है और कनेक्टिविटी की अच्छी गति है। सुरक्षा के प्रयोजन से  पुस्तकालय की सभी मंजिलों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं और एक इलेक्ट्रॉनिक निकास द्वार है जो पुस्तकालय से किसी भी अनधिकृत दस्तावेज़ को ले जाने से रोकता है। 

Scroll to Top